अक्टूबर 16, 2024 11:30 पूर्वाह्न

printer

झारखंड हाइकोर्ट ने रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को दो मामलों में मिली सजा पर रोक लगाई

झारखंड हाइकोर्ट ने रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को दो मामलों में मिली सजा पर रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के बाद वह झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। गौरतलब है कि रामगढ़ की अदालत ने रामगढ़ में गोलीकांड समेत दो मामलों में पांच और दो साल की उन्हें सजा सुनायी है, जिससे उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गयी थी। इस सजा के खिलाफ ममता देवी ने झारखंड हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला