झारखंड स्वीमिंग एसोसिएशन के द्वारा 14वीं झारखंड राज्य जूनियर और सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन रांची में किया जाएगा। रांची जिला तैराकी संघ की देख रेख में 26-27 जुलाई को इसका आयोजन खेलगांव स्थित वीर बुधू भगत एक्वेटिक स्टेडियम में होना है। रांची जिला तैराकी संघ के महासचिव उपेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक इस चैंपियनशिप के लिए रांची जिला की टीम तैयार की जाएगी। सात जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से खेलगांव के एक्वेटिक स्टेडियम में इसका ट्रायल होगा।
Site Admin | जुलाई 4, 2024 5:27 अपराह्न
झारखंड स्वीमिंग एसोसिएशन द्वारा 14वीं झारखंड राज्य जूनियर और सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन रांची में
