मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 24, 2025 6:41 अपराह्न

printer

झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें 2 मार्च तक रद्द कर दी गई

झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें 2 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। तकनीकी कारणों से हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती और रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति 27 फरवरी को जबकि हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती 28 फरवरी को रद्द रहेगी।

 

इसके अलावा, 2 मार्च तक जम्मू तवी-संबलपुर, जम्मू तवी-टाटानगर और संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस समेत कुल 6 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को सफर से पहले रेलवे से अपडेट लेने की सलाह दी गई है।