झारखंड के साहिबगंज जिले में आदिम जनजाति के पांच बच्चों की पिछले 10 दिनों में दिमागी बुखार के कारण मृत्यु हो गई। ये आदिम जनजाति मंडरो प्रखंड के बसहा पंचायत के नागरभिट्टा पहाड़ गांव की निवासी है। करीब 20 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि तत्काल जांच और स्वास्थ्य सहायता के लिए गांव में चिकित्सा दल भेजा गया है। इस घटना के बाद अन्य ग्रामीणों की भी चिकित्सा जांच की जा रही है।