दिसम्बर 4, 2024 1:34 अपराह्न

printer

झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना

झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जतायी गयी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बार-बार चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना को देखते हुए नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाइमेट चेंज एवं ह्यूमन हेल्थ- एनपीसीसीएचएच ने सभी राज्यों को मौसम में हो रहे अप्रत्याशित बदलावों के प्रति सचेत किया है। एनपीसीसीएचएच ने झारखंड को पत्र लिखकर अस्पतालों में विशेष तैयारी रखने के निर्देश दिये हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि कल के बाद पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जायेगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।