अक्टूबर 31, 2024 2:13 अपराह्न

printer

झारखंड सहित देश भर में आज दीपावली का त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है

झारखंड सहित देश भर में आज दीपावली का त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संपूर्ण देशवासियों को अंधेरे पर उजाले की विजय के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दीपावली की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी।

 

इधर राज्यपाल संतोष गंगवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी दीपावली और सोहराय पर्व की लोगों को शुभकामनाएं दी।इधर जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया।