राज्य सरकार ने कृषि विभाग और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है। इसके बाद दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया है।