दिसम्बर 16, 2024 8:05 अपराह्न

printer

झारखंड समेत देशभर में जनजातीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने जनजातीय उत्तम ग्राम अभियान के तहत जनजातीय होमस्टे विकसित करने की पहल को मंजूरी दी

झारखंड समेत देशभर में जनजातीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने जनजातीय उत्तम ग्राम अभियान के तहत जनजातीय होमस्टे विकसित करने की पहल को मंजूरी दी है। लोकसभा में आज पलामू सांसद वीडी राम के एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि होमस्टे के निर्माण के लिए प्रति इकाई पांच लाख रूपए ग्राम समुदाय को दिये जा रहे हैं।