मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 22, 2024 2:01 अपराह्न

printer

झारखंड: शेष दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गोड्डा और रांची में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगी

झारखंड में एन.डी.ए और आई.एन.डी.आई गठबंधन के नेताओं ने राज्‍य में शेष दो चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में सभी दलों के स्‍टार प्रचारक ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्‍य में रहेंगी और वे गोड्डा और रांची में पार्टी उम्मीदवारों की चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगी।

उधर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा धनबाद और दुमका में तीन चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शिवराज सिंह चौहान भी धनबाद और गोड्डा में चुनाव रैलियों में भाषण देंगे। वे गोड्डा में रोड-शो में शामिल होंगे और रांची में मोरहाबादी युवा सम्‍मेलन में उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या जमशेदपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला