मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 7, 2023 4:16 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi

printer

झारखंड वीरों की भूमि है–राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। यहां की माटी में ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा, फूलो-झानो, तिलका मांझी, बुधु भगत, नीलांबर-पीतांबर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बलिदान की गाथा हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। राज्यपाल कल रांची जिले के सिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित- मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम  शहीदों को स्मरण करने के लिए है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला