झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन आज राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 6,450 करोड़ रुपये का तीसरा पूरक बजट प्रस्तुत किया। बजट में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं और लंबित कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने इसे राज्य की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे चालू परियोजनाओं के अमल में तेजी आएगी। शून्यकाल के दौरान विधायकों ने विद्यार्थियों और आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाए।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 8:02 अपराह्न
झारखंड विधानसभा में 6,450 करोड़ रुपये का तीसरा पूरक बजट पेश