फ़रवरी 28, 2025 5:12 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद राजनीति गरमायी

झारखंड विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद राजनीति गरमा गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड ने कोविड के दौरान केन्द्र से मिली पूरी राशि खर्च नहीं की। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि इससे सरकार का असंवेदनशील चेहरा बेनकाब हो गया है।

इस बीच सत्तारुढ़ झामुमो ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार ने कोई वित्तीय अनियमितता नहीं की है। पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पीएम केयर फंड की भी रिपोर्ट सामने आनी चाहिए।