अप्रैल 24, 2024 4:43 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा नियुक्ति गड़बड़ी मामले में हाई कोर्ट ने विधानसभा एवं राज्य सरकार से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले में शिव शंकर शर्मा की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर कल झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में हाई कोर्ट ने झारखंड विधानसभा एवं राज्य सरकार से जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की कमेटि की रिपोर्ट आने के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी और कार्रवाई से जुड़ी फाइल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

कोर्ट जानना चाहती है कि जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट आने पर सरकार और विधानसभा ने आगे क्या प्रक्रिया अपनाई थी। मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी।