अक्टूबर 25, 2024 6:34 पूर्वाह्न

printer

झारखंड: विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा यह चुनाव झारखंड के विकास के लिये लड़ रही है।

 

दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।