मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 24, 2024 10:32 पूर्वाह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनाव: विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही प्रचार अभियान भी तेज किया

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है। गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र तिवारी के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार में बहन-बेटियों के साथ सम्मान के साथ खिलावाड़ हो रहा है।

 

श्री चौहान ने कहा कि यह सत्ता हासिल करने का चुनाव नहीं है बल्कि रोटी, बेटी और माटी बचाने का चुनाव है और जनता में उत्साह है।

 

 

उधर, हुसैनाबाद में पार्टी प्रत्याशी कमलेश सिंह के नामांकन के बाद आयोजित सभा में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज उत्साह और उमंग का वातावरण है।

 

दूसरी ओर चाईबासा से झामुमो प्रत्याशी और राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा ने नामांकन किया। उनके नामांकन कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

 

उधर, घाटशिला में पार्टी प्रत्याशी रामदास सोरेन की नामांकन सभा में हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यहित में कई योजनाएं शुरू की है जिसे विपक्ष भाजपा सहन नहीं कर पा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला