झारखंड विधानसभा चुनाव में 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। एनडीए और इंडी गठबंधन के नेता अपनी-अपनी पार्टियों के समर्थन में धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
श्री सोरेन ने खूंटी के तोरपा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर केन्द्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया।
इधर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्ववाली सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। श्री मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और उन्हें बचानेवालों के खिलाफ जांच एजेंसी कार्रवाई करेगी।