अक्टूबर 1, 2024 4:00 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को अंतिम रुप दिया

प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को अंतिम रुप दे दिया है।

 

श्री सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हजारीबाग दौरा समाप्त होने के दूसरे दिन यानी तीन अक्तूबर को भाजपा का संक्षिप्त घोषणा पत्र जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण घोषणा पत्र भी इसी महीने जारी किया जायेगा।