अक्टूबर 24, 2024 8:07 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए काफी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज काफी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इनमें झामुमो के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनक्यारी और कांग्रेस नेता सह राज्य के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव लोहरदगा, इरफान अंसारी जामताड़ा और बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पूर्वी से नामांकन दाखिल किया।

 

इसके अलावा झामुमो के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, कल्पना सोरेन, भाजपा के सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, जीतू चरण राम, राजेश कच्छप, जदयू के सरयू राय, कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव और शिल्पी नेहा तिर्की समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी नामजदगी के परचे भरे।

 

पहले चरण के लिए कल नामांकन की आखिरी तारीख है। पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले जायेंगे।