नवम्बर 17, 2024 1:55 अपराह्न

printer

झारखंड: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कल हो जाएगा समाप्त

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं ।

 

बोकारो जिले के गोमिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सोरेन पर झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया। श्री नड्डा ने लोगों से राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 

दूसरी ओर, वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया। दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा लोगों को मुख्य मुद्दों से भटका रही है।

 

शिवराज सिंह चौहान, हेमंत बिस्वा सरमा और चंपई सोरेन सहित कई भाजपा नेता भी एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी और वामपंथी दलों के नेता झारखंड के विभिन्न इलाकों में रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।