अक्टूबर 19, 2024 8:07 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनावः 9 जन-सभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान 9 जन-सभाओं को संबोधित करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री की ये जन सभाएं कब और कहां-कहां होंगी, इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री के चुनावी दौरे को देखते हुए पार्टी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।