झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज भी विभिन्न मुद्दों पर तीखी नोंकझोंक हुई। भाजपा विधायकों ने बांग्लादेशी घुसपैठ, सहायक पुलिसकर्मियों पर पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज और सरकारी पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। हंगामे के बीच ही 4 हजार 8 सौ 33 करोड़ 39 लाख रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Site Admin | जुलाई 30, 2024 7:51 अपराह्न
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज भी विभिन्न मुद्दों पर तीखी नोंकझोंक हुई।