मार्च 6, 2025 11:06 पूर्वाह्न

printer

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज से विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बजट पर वाद-विवाद की समाप्ति के बाद अब आज से विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस बीच कार्यमंत्रणा समिति ने विधानसभा के औपबंधिक कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। होली के मद्देनजर अब 17 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 17 मार्च को जिन आठ विभागों के सवाल और कार्यक्रम निर्धारि हैं, उन्हें अब 22 मार्च को सदन में लाया जायेगा।