मार्च 5, 2025 6:27 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सत्र की कार्यवाही सुचारु रुप से चल रही है। सदस्य विकास और जनहित से जुड़े मामलों को सदन में उठा रहे हैं और सरकार की ओर से जवाब दिया जा रहा है। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने अल्प सूचित प्रश्न के माध्मम से राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में हुए 100 करोड़ रुपये की  वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया।

सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी।