झारखंड विधानसभा के पहले चरण में 43 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इन सभी सीटों के लिए पच्चीस अक्टूबर तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इस बार ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन नामांकन करने की भी सुविधा प्रत्याशियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
नामांकन पत्रों की जांच अठाइस अक्टूबर को होगी, जबकि नामंकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख तीस अक्टूबर है। इन सीटों के लिए तेरह नवंबर को मतदान होगा। वहीं, नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करना होगा।
इधर, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि जिला के तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा सीट के लिए पहले चऱण में होने वाले चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।