जनवरी 22, 2025 10:55 पूर्वाह्न

printer

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने पीठासीन अधिकारियों की 85वीं अखिल भारतीय बैठक में भाग लिया

पटना में आयोजित अखिल भारतीय 85वीं पीठासीन अधिकारियों की बैठक में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने दूसरे दिन भी भाग लिया। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उन्होंने संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने के लिए संसद और राज्य विधान मंडल का योगदान विषय पर अपनी व्याख्या प्रस्तुत की। इस दौरान श्री महतो ने झारखंड में शुरु की गयी मंइयां सम्मान योजना की चर्चा करते हुए इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।