अगस्त 22, 2025 1:06 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा में 4,296 करोड़ 62 लाख रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश

झारखंड विधानसभा के चार दिवसीय मॉनसून सत्र के आज पहले दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4,296 करोड़ 62 लाख रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड विधानसभा के अन्य सदस्यों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन, कैबिनेट मंत्री रामदास सोरेन और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के निधन पर शोक व्यक्त किया। आज ही पाँच महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाएँगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला