झारखंड विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र आज से शुरु हो गया है। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। विधानसभा में सबसे पहले बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ली।
नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को विधानसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद चालू वित्त वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।