झारखंड विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र आज से रांची में शुरु हो रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। सदस्यों को शपथ दिलाने का काम आज औऱ कल होगा। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल होगा और उसके बाद हेमंत सोरेन सरकार विश्वास मत प्राप्त करेगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को विधानसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद चालू वित्त वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।
Site Admin | दिसम्बर 9, 2024 8:56 पूर्वाह्न
झारखंड विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र आज से रांची में शुरु
