झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पाँचवें दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
News On AIR | फ़रवरी 24, 2026 1:47 अपराह्न
झारखंड: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया