मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2024 8:39 अपराह्न

printer

चौथे चरण में होने वाले झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान तेज

 

    चौथे चरण में होने वाले झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज खूंटी के कचहरी मैदान में पार्टी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि इस अवसरवादी गठबंधन ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। श्री शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का गठन किया और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके विकास के लिए काम कर रहे हैं। उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में दुमका में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने गोड्डा में पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में रोड शो भी किया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि कई अन्य नेताओं ने भी आज चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला