मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 24, 2025 1:19 अपराह्न

printer

झारखंड: लगातार बारिश से ऊफान पर नदियां, सामान्य जनजीवन प्रभावित

राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्वर्ण रेखा सहित कई नदियां ऊफान पर हैं। भारी बारिश के कारण राज्यभर में छह लोगों की मौत हो गई है। रांची में पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक सौ बीस मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रांची की स्वर्ण रेखा और हरमू नदियां ऊफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात हैं। हटिया डैम, गेतलसूद डैम, चांडिल डैम, कोडरमा के तिलैया डैम के फाटक खोल दिये गये हैं।

 

लगातार बारिश से गुमला की दक्षिण कोयल और शंख नदी का जल स्तर बढ़ गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश की जानकारी दे रहे हैं।

 

चतरा जिले के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है और राज्य के ज्यादातर जिलों में मुसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रांची, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, सिमडेगा समेत पंद्रह जिलों में आज भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।