झारखंड में पहले चरण के मतदान के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेता 20 नवम्बर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
पहली सभा देवघर के सिरसा मैदान में और दूसरी गोडा के सीकेतिया मैदान में होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन और वाम दलों के नेता भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।