झारखंड राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत लाभुकों की संख्या 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिपरिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रिमंडलीय सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी है। बैठक के बाद पत्रकारों से बीतचीत करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि रांची के कांके में एक और मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।
Site Admin | सितम्बर 28, 2024 4:30 अपराह्न
झारखंड राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत लाभुकों की संख्या 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का निर्णय लिया