गढवा में आयोजित झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रांची के शत्रुंजय ने और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने एकल खिताब पर कब्जा जमा लिया है। पुरुष वर्ग के फाइनल में रांची के शत्रुंजय ने रांची के ही सोमनाथ चक्रवर्ती को 4-1 से तथा महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने गढ़वा की अंजलि को 4-0 से हराकर खिताब जीता।
Site Admin | अक्टूबर 21, 2024 1:13 अपराह्न
झारखंड: राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शत्रुंजय और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने एकल खिताब जीता
