जनवरी 29, 2026 9:32 अपराह्न

printer

झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खनन और निर्माण प्रदर्शनी-2026 के दूसरे संस्करण का किया उद्घाटन

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के धुर्वा में झारखंड खनन और निर्माण प्रदर्शनी-2026 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन झारखंड में पाए जाते हैं। इससे खनन क्षेत्र में राज्य का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में झारखंड की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।