राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से पांच सितंबर तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात संभव है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
Site Admin | सितम्बर 2, 2025 10:32 पूर्वाह्न
झारखंड: रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी
