मौसम विभाग ने आज राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, गुमला, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में रूक-रूक कर बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन होने की भी संभावना है। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
Site Admin | अगस्त 30, 2024 12:14 अपराह्न
झारखंड: मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में रूक-रूककर बारिश होने का अनुमान जताया