अक्टूबर 2, 2024 11:15 पूर्वाह्न

printer

झारखंड: मौसम विभाग ने दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होने की जताई संभावना

मौसम विभाग ने इस बार दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। रांची स्थित मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 अक्टूबर तक झारखंड से मॉनसून की विदाई होगी लेकिन इससे पहले दुर्गा पूजा के दौरान चार से छह अक्टूबर तक रांची, खूंटी और रामगढ़ समेत आसपास के इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर के बाद से तापमान में कमी आएगी और ठंड का एहसास होने लगेगा।