अप्रैल 25, 2024 2:19 अपराह्न

printer

झारखंड: मौसम केंद्र ने राज्य में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया

राज्य के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। 28 अप्रैल को राजधानी में गर्म हवाएं चल सकती है। इसे लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने संताल परगना, कोल्हान और धनबाद-बोकारो वाले इलाके में विशेष गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। इधर लगातार तापमान बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। इस कारण गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है।