मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 15, 2024 9:38 अपराह्न

printer

झारखंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाल्लास से मनाया जा रहा है

झारखंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाल्लास से मनाया जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफ़ी योजना के तहत अब किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ किए जाएंगे।

 

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने झारखंड के वीर सपूतों के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अक्तूबर तक 35 हजार पदों पर नियुक्ति हो जाएगी।