मार्च 29, 2024 9:59 अपराह्न

printer

झारखंड में 13 मई से 1 जून तक लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में 14 सीटों पर मतदान होगा

 

झारखंड में 13 मई से 1 जून तक लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से पांच सीटें अनुसूचित जनजाति उम्‍मीदवारों के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के उम्‍मीदवार के लिए आरक्षित होगी। आठ सीटें सामान्‍य श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिए रहेंगी। निर्वाचन आयोग स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव के प्रयोजन से प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में रह रहे जनजातीय लोगों के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है।