मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 11, 2024 11:41 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के सभी प्रमंडलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। रांची स्थित भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में बैठक में यह तय किया गया 20 से 30 सितंबर तक सभी सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। इसकी शुरुआत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 सितंबर को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से करेंगे।