दिसम्बर 4, 2024 1:40 अपराह्न

printer

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दिन के साढ़े बारह बजे राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलायेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली इस सरकार में 11 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मंत्रिमंडल में  हर प्रमंडल को प्रतिनिधित्व मिलेगा।इस बीच प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कल पूरी कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रियों के नाम पर नेतृत्व का फैसला सर्वमान्य होगा।