अक्टूबर 16, 2024 9:20 अपराह्न | JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS

printer

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं। सभी जिलों में आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही वोट प्रतिशत बढ़ाने की पहल भी शुरू कर दी गयी है। लोहरदगा जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली की दुकानों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। उधर, रामगढ़ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंदन कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी। कई जिलों में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पलामू जिले में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है जबकि गुमला में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अंतर्राज्यीय सीमा पर बनाये गये चेकपोस्ट का निरीक्षण किया और पुलिस  पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।