मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 10, 2024 12:28 अपराह्न

printer

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार जोरों पर

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक और इंडिया दोनों गठबंधन के प्रमुख प्रचारक मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में बोकारो और गुमला जिले में दो रैली को संबोधित करेंगे तथा रांची में एक रोड शो में भाग लेंगे।

 

श्री मोदी रांची में  ओटीसी मैदान, पंडरा से रातू रोड के न्यू मार्केट चौक तक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री की पहली सभा बोकारो जिले के चंदनकियारी में होगी। इसके बाद गुमला जिला मुख्यालय स्थित एरोड्रम मैदान में विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरी  चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

इस सभा में प्रधानमंत्री गुमला, बिशुनपुर, सिसई, लोहरदगा, सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा के भाजपा उम्मीद्वारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रांची के रोड-शो को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।