अक्टूबर 25, 2024 2:47 अपराह्न

printer

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और झामुमो के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज़

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वसरमा ने कहा कि भाजपा यह चुनाव झारखंड के विकास के लिये लड़ रही है।

दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।