जून 25, 2024 8:49 अपराह्न

printer

झारखंड में विधानसभा को लेकर तैयारी शुरु कर दी गयी है

झारखंड में विधानसभा को लेकर तैयारी शुरु कर दी गयी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरुआत हो गयी है, जो कि 24 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत नये मतदाता जोड़े जाएंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कुछ दिन पहले ही जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक मे कई दिशा निर्देश दिये थे।

 

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 27 और 28 जुलाई को विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत 85 वर्ष से अधिक उम्र, दिव्यांग, आश्रय गृह में रहने वालों को मतदाता बनाने के लिए अलग-अलग दिन अभियान चलाया जायेगा।