जून 5, 2024 2:36 अपराह्न

printer

झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों गुटों एनडीए और इंडी गठबंधन में खुशी की लहर

झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों गुटों एनडीए और इंडी गठबंधन में खुशी की लहर है। राजधानी रांची स्थित भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी तथा मिठाई बांटी। उधऱ हजारीबाग में हजारीबाग में भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया। वहीं हजारीबाग के मुख्य झंडा चौक पर आतिशबाजी भी की गई।

उधर इंडी गठबंधन की साझा प्रत्याशी सिंहभूम से जोबा मांझी और खूंटी से कालीचरण मुंडा की जीत के बाद सिंहभूम, खूंटी सहित सरायकेला खरसावां में मिठाई बांटी गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला