मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 7, 2024 7:27 अपराह्न | JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS

printer

झारखंड में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं

झारखंड में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की जनता राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन से नाखुश है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन ने खूंटी में जनसभा की। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में कई विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं।

    कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल, ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन और वामपंथी दलों के नेताओं ने भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाएं कीं। झारखंड में  दो चरणों में इस महीने की 13 और 20 तारीख को चुनाव होंगे। मतगणना 23 तारीख को होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला