झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एकमात्र विधायक, कमलेश सिंह आज अपने समर्थकों के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हुसैनाबाद विधायक ने पिछले साल 1 नवंबर को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। झारखंड विधानसभा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में कमलेश सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2024 8:28 अपराह्न
झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक, कमलेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल
